महाराष्ट्र

निर्भया जैसी वारदात मुम्बई में, 30 वर्षीय महिला के साथ रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, हालत गंभीर

मुम्बई से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां 30 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार कर आरोपी ने प्राइवेट पार्ट पर लोहे के रॉड से गंभीर चोटें पहुचाईं। घटना के बाद से महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है इलाज जारी है। महिला जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।

घटना गुरुवार देर रात 3 बजकर 30 मिनट की है। मुम्बई पुलिस की कंट्रोल रूम को कॉल आया कि एक महिला मुम्बई के अंधेरी ईस्ट साकीनाका के खैरानी रोड पर बेहोश पड़ी है और खून से लथपथ है। जिसके बाद साकीनाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीड़ित लड़की को मुंबई के राजावाडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया।

मुम्बई पुलिस ने शुरुआती तफ्तीश के बाद मुख्य आरोपी मोहन चव्हान को गिरफ्तार किया है।

हालांकि मुम्बई पुलिस को शक है कि महिला के साथ दुष्कर्म में कुछ और लोग शामिल हो सकते हैं। ऐसे में जांच के साथ तलाश भी की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 307, 376, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मोहन चव्हान महिला को पहले से जानता था। ऐसे में पुलिस अब आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है जिससे कि यह पता चल सके कि आखिर महिला के साथ निर्मम तरीके से आखिर कितने लोगों ने बलात्कार किया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!