
एप डाउनलोड करते ही रेलकर्मी के खाते से 5 लाख पार
नागपुर( प्रतिनिधि): सेवानिवृत्त रेलकर्मी के खाते से लाखों की रकम पार हो गई। साइबर अपराधी ने घटना को अंजाम दिया। प्रताप नगर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है।
कस्टमर केयर पर किया था फोन : सुरेंद्र नगर स्थित शततारका अपार्टमेंट निवासी रमाकांत चौबे (65) रेलवे से सेवानिवृत्त हैं। पहले वह कल्याण, मुंबई में रहते थे। वर्तमान में नागपुर में रहते हैं। उन्हें पंजाब नेशनल बैंक का पेंशन और बचत खाता नागपुर में स्थानांतरित करना था। उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर फोन किया। इस दौरान रमाकांत ने जिस व्यक्ति से बात की उसने एक लिंक भेजी और उन्हें एप डाउनलोड करने तथा पूछी गई जानकारी देने को कहा।
रमाकांत ने जैसे ही बैंक खाते के बारे में जानकारी दी, उनके खाते से 4 लाख 87 हजार 305 रुपए ऑनलाइन निकाल लिए गए। यह घटना 14 अगस्त की दोपहर में हुई। रमाकांत ने तत्काल मामले की शिकायत संबंधित बैंक और पुलिस से की। जांच-पड़ताल के बाद शुक्रवार को प्रकरण दर्ज िकया गया, लेकिन अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं िमला है। साइबर टीम की मदद से प्रकरण को सुलझाने का प्रयास जारी है।