नागपूर

कर्ज के बोज तले दबे व्यापारी ने उठाया आत्मघाती कदम

नागपुर दिनांक 14 नवंबर (महानगर प्रतिनिधि)

नंदनवन क्षेत्र में कर्ज के बोझ तले दबे एक स्क्रीन प्रिंटिंग व्यवसायी ने शनिवार को फांसी लगा ली। उसकी बरामद सुसाइड नोट के आधार पर नंदनवन पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया है। मृतक श्रीकृष्ण नगर निवासी फकीरचंद माथनकर (46) है। वह स्क्रीन प्रिंटिंग का काम करता था।

लॉकडाउन के दौरान व्यवसाय ठप होने के कारण उसने िकसी से कर्ज लिया था। उसकी परेशानियों का सिलसिला यहीं नहीं थमा। कोरोना होने पर उसने उपचार के लिए कर्ज लिया। इस दौरान 9 जनवरी को उसकी एकलौती बेटी केसर (16) पर खौलता पानी गिरने से वह झुलस गई। उसकी शल्यक्रिया करने के लिए भी फकीरचंद को कर्ज लेना पड़ा।

लगातार कर्ज लेने से फकीरचंद कर्ज के बोझ तले इस तरह दब गया कि, उसके लिए कर्ज चुकाना असंभव हो गया। इस दौरान लेनदारों की धमकियों से भी वह काफी परेशान था।

सुबह उसकी पत्नी वर्षा (43) काम पर और बेटी केसर कॉलेज मंे गई थी। फकीरचंद घर में अकेला था। इस दौरान मौका देख उसने सीलिंग पंखे को दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक सुसाइड नोट बरादम हुआ। जिसमें फकीरचंद ने कर्ज से त्रस्त होकर आत्मघाती कदम उठाने का जिक्र िकया है। सहायक उप-निरीक्षक धनराज मडावी ने आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!