नागपूर

अवैध संबध और पैसों के लिए ठेकेदार की हत्या करने वाला मजदूर गिरफ्तार

नागपूर दिनांक 21 ऑगस्ट ( शहर प्रतिनिधी )

बेलतरोड़ी के शंकरपुर में सहयोगी ठेकेदार मनोज कुमार पाटील की हत्या के आरोप में पुलिस ने मनोज के पास काम करने वाले मजदूर विनोद मडावी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी की भाभी की भूमिका की जांच पुलिस कर रही है।

मनोज मूलत: लालबर्रा बालाघाट मध्यप्रदेश निवासी है। वह भगवान नगर रोड न्यू ज्ञानेश्वर नगर में किराए से रहता था। कभी-कभी मनोज कुमार भी मजदूर विनोद की झोपड़ी में रात को रुक जाया करता था।

पुलिस का कहना है कि पैसे के लेन-देन को लेकर आरोपी विनोद मडावी ने मनोज कुमार पाटील की हथौड़े से सिर पर मारकर हत्या करने के बाद अपनी भाभी के साथ फरार हो गया था। चर्चा यह भी हो रही है कि अवैध संबंध के चलते आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है।

बेलतरोड़ी के शंकरपुर इलाके में दीपक सोलंकी का मेट्रो सिटी 3 में प्लाॅट नं 13 में नए मकान का निर्माण कार्य शुरू है। इसका ठेका प्रमुख ठेकेदार आशय प्रमोद मांडवकर (23) प्लाॅट नं 129, न्यू मनीष नगर निवासी ने लिया है।

आशय ने इस निर्माण कार्य के लिए मनोज कुमार सुखचंद पाटील (27) लालबर्रा, बालाघाट म.प्र. निवासी को सहयोगी ठेकेदार बनाया था। निर्माणकार्य के बगल में मजदूरों के लिए झोपड़ी बनाई गई थी। इन झोपड़ियों में मजदूर रहते हैं।

इनमें एक झोपड़ी के अंदर विनोद मडावी नामक मजदूर भी अपनी भाभी के साथ रहता था। सहयोगी ठेकेदार मनोज कुमार पाटील कभी-कभी यहां पर रहता था।

गत 17 अगस्त को रात करीब 8.15 बजे आशय निर्माणकार्य स्थल पर गया, तब मनोज को एक झोपड़ी के अंदर खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़े देखा। झोपड़ी में रहने वाला मजदूर विनोद व उसकी भाभी गायब थे। इसके बारे में आशय ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी।

घटना के बारे में जानकारी मिलने पर बेलतरोड़ी के थानेदार चंद्रकांत यादव सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा किया। हत्या का मामला दर्ज किया गया। शक की सुई विनोद पर जा टिकी। पुलिस को जानकारी मिली कि विनोद अपनी भाभी के साथ दोपहिया वाहन से गायब हो गया। पुलिस ने विनोद के गांव सिवनी पहुंचकर उसे धर-दबोचा।

पोलीस  के अनुसार मनोज कुमार ने विनोद की मजदूरी का करीब 3-4 हजार रुपए नहीं दिया था। वह टालमटोल कर रहा था। घटना के दिन दोनों ने शराब पी। इस दौरान पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद होने पर विनोद ने हथौड़े से सिर पर मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद फरार हो गया। विनोद ने ही अपनी भाभी को काम दिलाने के लिए गांव से लेकर आया था।

हत्या पैसे के लेन-देन को लेकर या अवैध संबंध के चलते हुई दोनों दिशा में पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!