नागपूर

महिला ने लगाया लाखों का चूना

नागपूर दिनांक 29 जुलाई ( महानगर प्रतिनिधी)

घनकचरा व्यवस्थापन कंपनी के संचालक को निवेश करने का झांसा देकर महिला ने लाखों रुपए से चूना लगाया। धंतोली थाने में महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है।

अमरावती की है महिला

वर्धा रोड स्नेह नगर निवासी सतीश भास्कराव रेहपाड़े (53) की इनोवेटिव बायो साइंस नामक घनकचरा व्यवस्थापन कंपनी है। कुछ वर्ष पहले सतीश की अमरावती में घनकचरा व्यवस्थापन के संबंध मेें मीटिंग हुई थी।

मीटिंग में अमरावती की अंबापेठ निवासी मीना देशमुख (50) नामक महिला भी शामिल हुई थी। उसने बताया था कि, वह विजयालक्ष्मी ऑर्गेनिक कंपोस्ट एंड एग्रो कंपनी से है। उसने यह भी बताया था कि, अमरावती िजले के अचलपुर मेंं उसके पास घनकचरा व्यवस्थापन का 30 लाख का प्रोजेक्ट है। इसके बाद 29 दिसंबर 2017 को पति के साथ मीना, सतिश के धंतोली स्थित दफ्तर में आई। सतीश को अपनी कंपनी में निवेश करने को कहा।

छह लाख ठगने के बाद टालमटोल करने लगी

सतीश राजी हो गया और पार्टनरशिप के दस्तावेज तैयार िकए। इसके बाद 26 मार्च 2018 तक सतीश ने मीना को आरटीजीएस कर 6 लाख रुपए दिए। रकम देने के बाद प्रोजेक्ट के संबंध में बात करने पर वह टालमटोल जवाब देने लगी थी। पड़ताल करने पर पता चला कि, घनकचरा व्यवस्थापन से जुड़ी मीना कोई कंपनी नहीं है।

मामला थाने पहुंचा। जांच-पड़ताल की आड़ में इतने दिन तक मामला ठंडे बस्ते में पड़ा रहा। अब कहीं जाकर इस प्रकरण में मीना के खिलाफ प्रकरण दर्ज िकया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!