Breaking News
सोनीया गांधी अस्पताल में भर्ती,हाल में हुई थीं कोराना संक्रमित
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी ने बताया है कि उन्हें कोरोना से जुड़ी समस्याओं के कारण निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर उनके अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी है।
सुरजेवाला ने ट्वीट में लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष को आज कोविड से संबंधित समस्याओं के कारण गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी के लिए अस्पताल में रखा जाएगा।