मनोरंजन

प्रसिद्ध संतूरवादक और डर,चांदनी फिल्मों के संगीतकार शिवकुमार शर्मा का निधन

भारत दिनांक 10 मई ( प्रतिनिधी)

भारतीय संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का मुंबई में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। वह पिछले छह महीने से किडनी संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे और डायलिसिस पर थे।

पंडित शिव कुमार शर्मा का सिनेमा जगत में अहम योगदान रहा। बॉलीवुड में ‘शिव-हरी’ नाम से मशहूर शिव कुमार शर्मा और हरि प्रसाद चौरसिया की जोड़ी ने कई सुपरहिट गानों में संगीत दिया था।

84 वर्षीय शिवकुमार शर्मा पिछले कुछ महीने से किडनी से जुड़ी समस्याओं से भी परेशान ते और उनका 6 महीने से डायलिसिस चल रहा था।पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन से हमारी संस्कृति की दुनिया को बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने संतूर को वैश्विक स्तर पर लोकप्रियता दिलाई थी। उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को लगातार सिखाती रहेगी।

जम्मू-कश्मीर में जन्में शर्मा ने संतूर को पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाया। उन्होंने संतूर को सितार और सरोद जैसे शास्त्रीय वादों की तरह लोकप्रिय बनाया।

शिवकुमार शर्मा ने बांसुरी वादक पंडित हरि प्रसाद चौरसिया के साथ मिलकर फिल्म सिलसिला, लम्हे , डर और चांदनी जैसे मशहूर फिल्मों का म्यूजिक दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!