महिला

आज कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, जाने मेष से लेकर मीन राशि पर क्या पड़ेगा असर

ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। 13 फरवरी, 2022, रविवार को सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य देव 15 मार्च तक  कुंभ राशि में ही विराजमान रहेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह माना जाता है।

आइए जानते हैं सूर्य के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल…

 

मेष राशि- 

मेष राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ परिणाम लेकर आएगा।

इस दौरान आपको नौकरी व व्यापार में शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे।

खर्च पर कंट्रोल रखें।

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

आर्थिक मोर्चे पर भी सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

 

वृष राशि- 

वृष राशि के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी।

इस दौरान आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

कार्यक्षेत्र में लाभ होगा।

सूर्य गोचर काल में आपको सफलता हासिल होगी।

धन आगमन के नए अवसर प्राप्त होंगे।

व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है।

 

मिथुन राशि- 

सूर्य राशि परिवर्तन मिथुन राशि के लिए लाभकारी रहेगा।

धन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी।

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

लेन- देन के लिए समय शुभ है।

 

कर्क राशि- 

कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश शुभ नहीं कहा जा सकता है।

लेन- देन न करें।

इस समय निवेश करने से नुकसान हो सकता है।

आर्थिक पक्ष कमजोर रहेगा।

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ कहा जा सकता है।

नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।

धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को सूर्य के राशि परिवर्तन से मिले- जुले फल की प्राप्ति होगी।

नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।

परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा।

स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

मानसिक तनाव हो सकता है।

 

तुला राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है।

कार्यों में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।

स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

 

वृश्चिक राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के जातकों की समस्याओं को बढ़ा सकता है।

स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

नौकरी और व्यापार में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।

मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान करें।

 

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को सूर्य के राशि परिवर्तन से मिले- जुले फल की प्राप्ति होगी।

दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

नौकरी और व्यापार में धैर्य रखने की आवश्यकता है।

कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन आपको मेहनत अधिक करनी होगी।

 

मकर राशि- 

मकर राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ समाचार लेकर आएगा।

इस दौरान पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकता है।

आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ कहा जा सकता है।

नौकरी और व्यापार के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।

दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

प्रेमी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।

धन- लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।

 

मीन राशि

मीन राशि के लिए ये समय सामान्य रहने वाला है।

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

पारिवारिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

धन का अधिक खर्च न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!