राहत ! भारत में नए कोरोना मरीजों की संख्या में बड़ी कमी पर मौत का आंकड़ा…..
भारत दिनांक 5 फेब्रुवारी ( प्रतिनिधी)
देश के लिए अच्छी खबर है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार कमी आ रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1.27 लाख नए मामले सामने आए हैं। वही 1059 लोगों की मौत हुई है। इससे पहले शुक्रवार को देश में एक लाख 49 हजार 394 नए केस सामने आए हैं जबकी 1072 लोगों की जानें गई थी।
आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 1 लाख 27 हजार 952 नए COVID19 मामले सामने आए। वहीं 2 लाख 30 हजार 814 मरीज ठीक हुए और 1059 मरीजों की मौत हुई है।
वहीं पॉजिटिविटी रेट 8 फीसदी के नीचे आ गया है। अभी पॉजिटिविटी रेट 7.98 है। भारत में वर्तमान में कोरोना के एक्टिव केस 13 लाख 31 हजार 648 हैं। वहीं रिकवरी रेट 95.64 फीसदी से ज्यादा दर्ज किया गया है।
देश में अब तक 73.79 करोड़ कोरोना टेस्टिंग हुई है। पिछले 24 घंटे में 16,03,856 परीक्षण किए गए हैं।