Breaking News

खतरनाक रफ्तार ! भारत में कोरोना के 90 हजार से ज्यादा मामले,इतनी हुई मौतें

भारत दिनांक 6 जनवरी (प्रतिनिधि)

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार खतरनाक तरीके से बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटे में 56 फीसदी तेजी के साथ 90 हजार 928 लोग इससे संक्रमित हो गए हैं और 325 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 19,206 कोरोना से रिकवर हो गए।

इस समय देश में कोरोना वायरस के कुल 2,85,401 एक्टिव केस हैं। अब तक ये वायरस 3,43,41,009 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। वहीं इससे मरने वालों का आंकड़ा 4,82,876 है। दूसरी ओर अब तक देश में कुल 148.67 करोड़ वैक्सीन डोज लग चुकी हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,630 हो गई है। 797 मामलों के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर बना हुआ है। वहीं 465 मरीजों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर बना हुआ है। ओमिक्रॉन के 2,630 मरीजों में से 995 मरीज रिकवर हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!